SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100+ नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

SBI Vacancy 2026: 9100+ new recruitments for graduates in State Bank, maximum posts in these states, applications started

SBI Clerk Junior Associate Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क की वैकेंसी निकाल दी हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के आने का इंतजार कर रहे थे, अब वो जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन 11 अगस्त से ऑनलाइन शुरू हो चुके हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती में रेगुलर और बैकलॉग दोनों रिक्तियां शामिल हैं। रेगुलर मे 7680 और बैकलॉग में 1444 पद भरे जाएंगे। इस तरह कुल मिलाकर एसबीआई इस नई भर्ती के जरिए जूनियर एसोसिएट्स के 9124 पदों पर रिक्रूटमेंट कर रहा है। स्टेट वाइज सहसे ज्यादा पद महाराष्ट्र और भुवनेश्वर सर्किल में हैं।

एसबीआई क्लर्क कौन बन सकता है?

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन किया हो।
  • इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) सर्टिफिकेट होने की स्थिति में 31 दिसंबर 2026 तक या इससे पहले पासिंग सर्टिफिकेट हासिल कर लेना चाहिए।
  • जो अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या लास्ट सेमेस्टर में है, वो भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन अगर उनका सेलेक्शन होता है तो उन्हें भी 31 दिसंबर 2026 तक अपने ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होने का प्रमाण देना होगा।
  • अभ्यर्थी की उम्र 20 साल से कम और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। इसे जन्मतिथि के मुताबिक भी बैंक ने बताया है। आवेदन का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए।
  • अधिकतम उम्र में ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी को 10-15 साल तक की छूट मिलेगी।

SBI कलर्क स्टेटवाइज वैकेंसी 2026

क्लर्क भर्ती में सबसे ज्यादा पद महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में हैं। अन्य राज्यों की वैकेंसी भी यहां दी गई हैं।

एसबीआई क्लर्क की सैलरी

एसबीआई क्लर्क के पद चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ₹24050-₹64480/- तक मंथली सैलरी मिलेगी। स्टार्टिंग बेसिक पे ₹26730/- प्रति माह होगी। वहीं मुंबई जैसे शहरों में क्लरेकिल कैडर एंप्लॉयज की मंथली सैलरी 46,000/- प्रति माह होगी। इसके अलावा डीए और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

SBI क्लर्क सेलेक्शन प्रोसेस

  • एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स सेलेक्शन प्रोसेस में तीन चरण हैं- प्रीलिम्स, मेंस और लोकल लैंग्वेज टेस्ट।
  • प्रीलिम्स में कौन से सब्जेक्ट आएंगे: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 100 नंबर का आएगा। इसमें 3 सेक्शन होंगे। इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। जिसमें 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
  • 200 नंबर का होगा मेंस: एसबीआई प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी मेंस में बैठ सकेंगे। यह 200 नंबर का होगा। जिसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूट से सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाएंगे। सेक्शनल टाइमिंग सबकी अलग-अलग होगी।
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट: जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं और 12वीं में राज्य में लागू होने वाली स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी उन्हें लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) देना होगा।

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स का पेपर सितंबर 2026 में होना है। वहीं मेंस परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित होनी शेड्यूल की गई है। आवेदन के बाद आप अभी से इसकी तैयारी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि एसबीआई क्लर्क वैकेंसी में उम्मीदवार अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी।