मुख्यमंत्री के सामने रखी संविदा व नियमित कर्मियों की समस्याएं…

Problems of contract and regular employees placed before the Chief Minister...

कोरबा /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल ,कोरबा जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित,संविदा कर्मियों को नियमित व पुरानी पेंशन योजना लागू और कई समस्या को लेकर चर्चा की गई एवं 9 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ महासंघ के द्वारा संविदा व नियमित कर्मियों की समस्याएं के लिए रायपुर डंगनिया स्थित बिजली विभाग मुख्यालय पर विशाल रैली एवं धरना प्रदर्शन की जानकारी दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही ठोस एवं सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे