रास्ता रोककर महिला कर्मी से अभद्रता और जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 24 घंटे में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Police arrested five accused within 24 hours after they allegedly harassed and threatened to kill a female employee.

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी करेलीबड़ी में मोबाइल पर बातचीत और मैसेज करने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों और छाता से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे और एक छाता जब्त कर तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत करेलीबड़ी पुलिस ने मारपीट के इस मामले में त्वरित कार्रवाई की।

ग्राम धौराभाटा निवासी 46 वर्षीय नारद लहरे ने चौकी करेलीबड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 22 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के पूरन महिलांगे, टोमन महिलांगे और दाऊ लाल महिलांगे एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर जबरन उनके घर में घुस आए।

आरोपियों ने प्रार्थी के पुत्र द्वारा मोबाइल पर बातचीत और मैसेज करने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी, उनके पुत्रों और पत्नी के साथ लाठी-डंडों तथा छाता से मारपीट की। मारपीट के दौरान नारद लहरे के सिर में चोट आई।

मामले की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड की चौकी करेलीबड़ी में अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(2), 331 (6) और 3 (5) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान चौकी प्रभारी और पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो लकड़ी के डंडे और एक छाता भी जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों में पूरन महिलांगे (29), टोमन महिलांगे (24) और दाऊ लाल महिलांगे (60) शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम धौराभाटा, वार्ड क्रमांक 04, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी के निवासी हैं। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और उपद्रवी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।