चिरमिरी 1 जुलाई 2026/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जिला कोरिया इकाई चिरमिरी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम पांडे ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों और सहभागियों को बधाई देते हुए उन्हें नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं के समाधान और राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहता है। हमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के समर्थकों को जन-जन तक पहुंचाना है।
अभाविप चिरमिरी की नवीन कार्यकारिणी
नगर अध्यक्ष: अनुपम पांडे,नगर मंत्री: सुमित केशरवानी,सह-नगरमंत्री: कुलदीप पांडेय कोमल सिंह, प्रतिभा गुप्ता,नगर कार्यालय मंत्री: नैतिक कुमार,महाविद्यालय प्रमुख: अभिषेक कुमार,विद्यालय प्रमुख: प्रफुल्ल केशरवानी,SFS प्रमुख: ओम कुमार,SFD प्रमुख: मनीषी अग्रहरि,NCC प्रमुख: आशु कुमार,NSS प्रमुख: तनय कुमार,RKM प्रमुख: साक्षी कुमारी,सोशल मीडिया प्रमुख: निखिल जायसवाल,नगर कार्यकारिणी सदस्य:
सोहेल, ख़ुशबू सिंह, दीक्षा यादव, शान्या, सत्या, अंशु और और प्रियांशु विश्वकर्मा, राजू
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि चिरमिरी नगर में संगठन और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और उनकी समस्या का समाधान करेंगे । इस कार्यकारिणी गठन के अवसर पर कोरिया जिला के जिला संयोजक बलबीर पुशाम जिला संगठन मंत्री अशोक यादव जी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष के साथ किया गया।







