गांधी-शास्त्री जयंती पर कोरबा भाजपा का नमन, सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

Korba BJP pays tribute to Gandhi-Shastri Jayanti, pledges cleanliness and national service in Seva Sankalp Abhiyan

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा श्रद्धा, सम्मान और सेवा के संकल्प के साथ माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में बुधवारी स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा और कोसाबाड़ी स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापुरुषों का पुण्य स्मरण किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रनिष्ठा और त्यागपूर्ण योगदान को याद किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

*गांधीजी के स्वच्छता विचारों से प्रेरित होकर जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : लखन लाल देवांगन*

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन देश के लिए विशेष महत्व रखता है। यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का अवसर है। दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रेरणादायी नारा देकर देश के जवानों और किसानों के योगदान को सम्मान दिया, वहीं गांधी जी ने स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशभर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों से आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। स्वच्छ भारत का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से संभव है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, आसपास और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

गांधी-शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रही भाजपा : गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए कर्तव्यनिष्ठा, सादगी, ईमानदारी, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की अनुपम प्रेरणा है। महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सादगी, दृढ़ इच्छाशक्ति, ईमानदार नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से देश में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व पद या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि अपने विचारों, आचरण और जनसेवा के प्रति समर्पण से पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। भारतीय जनता पार्टी इन महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारें और स्वच्छ, सशक्त, समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, रायपुर सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला महामंत्री  अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, डॉ. राजेश राठौर, प्रीति स्वर्णकार, मिलाप बरेठ, संजीव शर्मा, प्रकाश अग्रवाल एवं लक्ष्मण श्रीवास सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।