वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक.स्थानों पर कचरा फेंकने वालों की दें सूचना
कोरबा,05 अगस्त 2026 /नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कोरबा में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। कोरबा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि प्रयास कर रहे हैं। निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा वृक्षारोपण तथा स्वच्छता के कार्य कोरबा के व्यापक जनहित में है हजारों लोगों का प्रत्यक्ष सहयोग इसका प्रमाण है। कुछ विघ्नसंतोषी तत्वों द्वारा नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वृक्षारोपण को नष्ट किया जा रहा है तथा जानबूझकर सार्वजनिक रूप से कचरा फेंका जा रहा है, ऐसे लोग पर्यावरण, समाज, कोरबा तथा जनहित के दुश्मन है। आम नागरिकों से अपील है कि सार्वजनिक रूप से कचरा फेंकने वालों, वृक्षों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों की सूचना निगम प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों को अवश्य रुपए दे ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के सभी पार्षदों ने वृक्षों की कटाई, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तथा सार्वजनिक रूप से कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाकर कड़ी कार्रवाई करने का मांग किया है।
नगर पालिका निगम कोरबा के सभा पति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाए रखना केवल निगम प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति वृक्षों की कटाई करता है, पौधों को नुकसान पहुंचाता है या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकता हुआ दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम प्रशासन अथवा अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को दें, ताकि संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सके।







