उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित

Industry Minister's cold sherbet distribution centre started at Ghantaghar, sherbet distributed to passersby.

 कोरबा। घंटाघर चौक स्थित तुलसी कलेक्शन के सामने शीतल शरबत वितरण का नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के तत्वाधान में शुक्रवार को शुभारंभ किया गया।
    प्रति वर्ष की तरह कैबिनेट मंत्री द्वारा गर्मी में आम राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण किया जाता है, शुक्रवार को इसके शुभारंभ अवसर पर मंत्री श्री देवांगन के साथ-साथ कटघोरा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रींमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
     इस अवसर पर विधिवत पूजन कर शरबत वितरण केंद्र का शुभारंभ कर राहगीरों को मंत्री श्री देवांगन एवं अन्य विशिष्ट जनों ने शरबत का वितरण किया।
     इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, श्री मनीष मिश्रा, श्री योगेश मिश्रा, श्री डिलेन्द्र यादव, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्री राम कुमार साहू, श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्री दिनेश वैष्णव, श्री रजनीश देवांगन, श्री मंगल बंदे, श्री भागवत विश्वकर्मा, श्रीमती अंजना सिंह, श्री लखन चंद्रा, श्रीमती चंचला राठौर, श्रीमती कविता सोनी ज़ी, श्री राकेश नागरमल अग्रवाल, श्री अनिल वस्त्रकार, सहित अधिक संख्या में पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।