इंडियन फाइटर ने तोड़ा 11 साल पुराना चीनी रिकार्ड, लगाई सबसे ऊंची किक और गिनीज बुक में दर्ज हुआ कीर्तिमान

प्रियांका गांधी ने ट्वीट कर दी नागा ताइक्वांडो टीम को शुभकामनाएं

कोरबा। स्वदेश की भारतीय ताइक्वांडो टीम ने ऐसी किक लगाई कि चाइनीज के घमंड के साथ-साथ उनका 11 साल पुराना चीनी रिकार्ड भी चकनाचूर कर दिखाया। मार्शल आर्ट में हिमालय जैसी दुनिया की सबसे ऊंची किक लगाते हुए देश के खिलाड़ी ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह भारतीय कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। नागालैण्ड की ताइक्वांडो टीम की इस सफलता को अपने ट्वीट के माध्यम से प्रियांका गांधी वाड्रा ने शुभकामनाएं दी हैं।

अब तक मार्शल आर्ट में सारी दुनिया चाइनिस के फाइटर्स को सबसे कुशल मानती रही है। पर जिस देश में इस विधा ने जन्म लिया, अब उस भारत के भारतीय लड़ाके अपनी इस स्वदेशी कला का डंका बजा रहे हैं। ताजा उपलब्धि भारत के 7-सिस्टर्स कहे कहे जाने वाले हमारे पूर्वोत्तर राज्य नागालैण्ड की एक ताइक्वांडो टीम ने हासिल की है। नागालैंड की इस ताइक्वांडो टीम ने हाईएस्ट मार्शल आर्ट किक में 11 साल पुराने चीनी वर्ल्ड रिकार्ड को ध्वस्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस भारतीय टीम ने 14 फीट 5 इंच ऊंची किक के रिकार्ड के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। देश और देशवासीयों के गर्व और अभिमान का मान बढ़ाते इस सफलता पर सारा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन व कोरबा ताइक्वांडो एसोसिएशन ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए

भारत के ऐसे महान खिलाड़ी के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। संघ के प्रदेश महासचिव अनिल द्विवेदी ने कहा कि शान्ति और आत्मरक्षा की यह पुरातन भारतीय विधा को हमारे देश व राज्य के युवा न केवल अपने जीवन में आत्मसात कर रहे हैं, बल्कि इस रोमांचक कला में माहिर बन कर दुनिया में देश का नाम भी ऊंचा कर रहे हैं। इस लक्ष्य में जिला व प्रदेश ताइक्वांडो संघ हर सम्भव प्रोत्साहन के लिए कृत संकल्पित है।