खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कोरबा के रितिक कुमार सिंह को रजत पदक

छत्तीसगढ़ से कलरिपयतु मार्शल आर्ट खेल से 14 खिलाड़ी एवं 5 अधिकारी कुल 19 सदस्यीय टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 तमिलनाडु में लिया था भाग

छत्तीसगढ़ से 17 खेल के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे 4 खेल के खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया।

राज्य कलरिपयतु टीम का नेतृत्व कमलेश देवांगन ने किया

टीम में 8 लड़के 6 लड़कियों का चयन किया गया था जिसमे सर्वाधिक 8 खिलाड़ी कोरबा से

कोरबा/खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं तमिलनाडु राज्य शासन के सयुंक्त तत्वावधान में 6वीं खेलो इंडिया युथ गेम्स 2023 का शुभारंभ 19 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु के 4 अलग अलग शहरों पर किया गया। जिसके अंतर्गत कलरिपयतु मार्शल आर्ट खेल का आयोजन 27 से 29 जनवरी 2024 के मध्य तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में आयोजित हुआ । जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से 14 खिलाड़ी 5 अधिकारी शामिल हुये टीम में सर्वाधिक 8 खिलाड़ी कोरबा जिले से थे।

छत्तीसगढ़ कलरिपयतु एसोसिएशन के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कलरिपयतु टीम के कोच कमलेश देवांगन ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमे रितिक कुमार सिंह को हाई किक इवेंट में 9 फ़ीट की ऊँचाई पर किक कर रजत पदक प्राप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि रितिक कुमार सिंह ने 5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022, ग्वालियर में कलरिपयतु खेल में छत्तीसगढ़ राज्य को एक मात्र पदक दिलाया था जिसके लिए संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ से 1 लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुआ था तथा वर्तमान में रजत पदक प्राप्त करने पर रितिक कुमार सिंह को 1.5 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये जायेंगे।

कलरिपयतु खेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता है तथा खेल को राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया यूथ गेम्सएवं स्कूल खेल में शामिल किया जा चुका है। कलरिपयतु भारत की प्राचीन मार्शल आर्ट है जिसे 9 वीं से 11 वीं शताब्दी के मध्य उत्तपन्न हुआ ऐसा माना जाता है जिसका उपयोग युद्ध मे किया जाता था। कलरिपयतु को सभी मार्शल आर्ट्स की जननी भी कहा जाता है।

छत्तीसगढ़ टीम में कुमारी रागिनी, आदित्य शेवरॉन, दिव्यानि , जैस्मिन, सोनम साहू, जिया जायसवाल, रितिक कुमार सिंह, विवेक सिंह, कृष सिंधु, आदित्य सिंह चंदेल, सहस्रांशु कांजी, अर्जुन कुमार चंद्रा, हर्षदीप साहू एवं आयुष कुमार यादव खिलाड़ी में तथा कमलेश देवांगन(कोरबा), लखन कुमार साहू, हरबंश कौर (बालोद) कोच एवं अमन यादव (रायपुर) तथा टी. एन रेड्डी (खेल विभाग) मैनेजर की भूमिका में प्रतियोगिता में भाग लिया।

खिलाड़ियों के वापस लौटने पर सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य रेव्ह शिजू रोबेर्ट, सभी शिक्षक, सभी पालकगण, खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, ओलम्पिक संघ सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, खेल अधिकारी शिक्षा विभाग के आर टंडन एवं खेल प्रेमियों ने बधाई सह शुभकामनाएं दी है।