कोरबा 13 जुलाई दैनिक राशिफल 2026/ सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री, कोरबा में विद्यार्थियों के तकनीकी एवं डिजिटल ज्ञान को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवस्थापित कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों धनन्जय सिंह, बद्री प्रसाद स्वर्णकार एवं मेहुल द्वारा,भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का सदुपयोग कर ज्ञान एवं कौशल अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नवीन कंप्यूटर कक्ष में कंप्यूटरों का उपयोग कर अपनी डिजिटल दक्षता का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य सुषमा बारस्कर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कंप्यूटर कक्ष विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं तकनीकी शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








