कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार: शिवाय हॉस्पिटल का CSEB से करार, 2D ECHO सुविधा शुरू

Healthcare services in Korba expand further: Shivaay Hospital signs MoU with CSEB, launches 2D ECHO facility

कोरबा
शहर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शिवाय हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के साथ अनुबंध किया है। इस समझौते के बाद अब बोर्ड के कर्मचारियों और उनके परिवारों का इलाज इसी अस्पताल में किया जाएगा, जिससे उन्हें कैशलेस और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

इस फैसले का सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में पहले से ही आधुनिक उपकरण, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और 24×7 इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

इसी क्रम में अस्पताल ने मेट्रो सिटी की तर्ज पर 2D ECHO (इकोकार्डियोग्राफी) की सुविधा भी शुरू कर दी है। इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से हृदय संबंधी बीमारियों की सटीक और त्वरित जांच संभव हो गई है। अब मरीजों को हार्ट जांच के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

2D ECHO एक पूरी तरह सुरक्षित और दर्द रहित जांच प्रक्रिया है, जिससे हृदय की कार्यप्रणाली, वाल्व की स्थिति और ब्लड फ्लो की जानकारी आसानी से प्राप्त होती है। इससे बीमारियों का शुरुआती चरण में ही पता चल जाता है और समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है।

शिवाय हॉस्पिटल की यह पहल कोरबा के मरीजों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से न केवल समय और खर्च की बचत होगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाएं भी पहले से अधिक सुदृढ़ होंगी।