हाथी ने सड़क पर मचाया आतंक: सुबह इको वाहन पर किया हमला

Elephant creates terror on the road: Attacks Eco vehicle in the morning

सूरजपुर, 03 सितंबर 2026।सूरजपुर जिले के तमोर पिंगला अभयारण्य क्षेत्र में कबरा काना हाथी की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरुवार 3 सितंबर की सुबह ग्राम भेलकच में हाथी ने एक इको वाहन को निशाना बनाते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि वाहन भेलकच निवासी त्रिलोचन सिंह का है।ग्रामीणों के अनुसार, कबरा काना हाथी पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है।

इससे पहले भी हाथी द्वारा कई घरों को नुकसान पहुंचाए जाने की बात सामने आई थी। अब वाहन पर हमला होने के बाद ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।अचानक हुए हाथी के हमले से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथी दोबारा आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचकर जान-माल को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।उनका आरोप है कि हाथी की लगातार मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद मौके पर पर्याप्त निगरानी और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।