ग्रामीण के किराना दुकान वालों को पेटीएम के माध्यम से लोन दिलाकर लोन की रकम को अपने खाते में ट्रांसफर करता था
कोरबा 15 अप्रैल 2026/ चौकी मल्हार थाना मस्तूरी पहुंचकर शिवकुमार राय निवासी ग्राम चकरबेड़ा मल्हार ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की मेरा परिचित गोपी कश्यप निवासी ध्रुवकारी के द्वारा लोन दिलाने के लिए बोलकर मेरा मोबाइल से ऑनलाइन लोन सैंक्शन कराकर मेरे खाते में आई रकम को बिना बताए अपने खाते में ₹80000 को ट्रांसफर कर और मुझे बोला कि लोन कंपनी के लोन आएंगे तब आपको 80000 फिर मिल जाएगा प्रार्थी शिवकुमार को ठगी होने की शंका होने पर मल्हार के बैंक आफ महाराष्ट्र जाकर पता किया तो पता चला कि उसके लोन की राशि से ₹80000 रुपए को अलग-अलग किस्तों में गोपी किशन के द्वारा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया गया था तथा पेटीएम बॉक्स सुधारने के नाम पर अन्य लोगों का मोबाइल फोन के माध्यम से भी लोन की रकम को अपने खाते पर ट्रांसफर किया है प्रार्थी शिवकुमार राय के रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर विवेचना किया गया वरिष्ठपुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रजनीश सिंह को घटना के बारे में अवगत कराया गया तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा मस्तूरी एसडीओपी एल सी मोहल्ले के दिशा निर्देश में आरोपी की पता तलाश कर मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को उसके ग्राम धुर्वाकारी से पकड़ कर प्रकरण पूछताछ कर अभिरक्षा में लेकर विधिवत कार्रवाई की गई आरोपी गोपी कश्यप उर्फ गोपी किशन का मेमोरेंडम के आधार पर उसका मोबाइल फोन को जप्त किया गया
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह आरक्षक’ रमेश साहू किशन राय. आरक्षक अभिजीत और’ सुखदेव पाल के की विशेष भूमिका रही







