छत्तीसगढ़ की टीम 37 वीं राष्ट्रीय खेल के लिए गोवा रवाना

कोरबा से 9 एवं पूरे छत्तीसगढ़ से 19 खिलाड़ियों का चयन 37 वीं राष्ट्रीय खेल 2023 गोवा के लिए

छत्तीसगढ़ टीम के मुख्य कोच कमलेश देवांगन, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं महासचिव छत्तीसगढ़ कलरिपयतु एसोसिएशन होंगे।

37 वीं राष्ट्रीय खेल 2023 गोवा के लिए 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन 2 नवम्बर को

कोरबा/खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त तथा राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं स्कूल खेल में शामिल कलरिपयतु खेल से 19 खिलाड़ी एवं 3 अधिकारियों का चयन 37 वीं राष्ट्रीय खेल 2023 गोवा के लिए किया गया है जिसका आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2023 तक आयोजित है जिसमे कलरिपयतु खेल का आयोजन 7 से 8 नवम्बर 2023 तक कैम्पल ग्राउंड, पणजी, गोवा में होगा। इससे पूर्व 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 20 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक आदर्श नगर फाइट क्लब, कुसमुंडा, कोरबा में किया गया।

छत्तीसगढ़ टीम कोच कमलेश देवांगन ने बताया कि कोरबा से 9 खिलाड़ी मिशा, रिशा नैन, अनिता, डिम्पल वैष्णव, प्रणव राज सिंह, नोवेल साहू, पीयूष विश्वकर्मा, हर्ष वैष्णव एवं राहुल कुमार सिंह ,बालोद से 6 खिलाड़ी त्रिवेणी, देमेश्वरी साहू, खिलेश्वरी साहू, आशीष कुमार, मिलन सिंह मरई एवं गगन सोनी, रायपुर से हंसा साहू, दिव्या साहू, आर्यन कुमार पटेल एवं विनय कुमार विभिन्न इवेंट में हिस्सा लेंगे तथा कमलेश देवांगन, हरबंश कौर टीम कोच एवं लखन कुमार साहू टीम मैनेजर की भूमिका में होंगे।

भारत के लिए ओलम्पिक कहे जाने वाले राष्ट्रीय खेल का यह 37 वाँ संस्करण है जिसे खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन तथा गोवा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा हैं। बहुत से राज्यो में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी एवं नगद राशि से पुरष्कृत किया जाएगा वही छत्तीसगढ़ में नौकरी हेतु ऐसी किसी प्रकार की घोषणा नही की गई है।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिनु पटेल जिला खेल अधिकारी, रामकृपाल साहू सहा. खेल अधिकारी, नवशाद खान अध्यक्ष, डी सुरेश क्रिस्टोफर सचिव कोरबा जिला ओलम्पिक संघ, अनीस मेमन अध्यक्ष, अमन यादव सचिव रायपुर जिला कलरिपयतु संघ, शिजू रोबर्ट प्राचार्य सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी हैं।