छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल महिला ईकाई संगठन सत्र 2026-27 के लिये कार्यकारिणी का पुनर्गठन सम्पन्न सरला मित्तल बनीं जिलाध्यक्ष

Chhattisgarh Provincial Agrawal Women Unit Organization reorganization of executive committee for session 2026-27 completed, Sarla Mittal became district president

कोरबा/छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन की कोरबा जिला इकाई की कार्यकारिणी का सत्र 2026-27 के लिए पुनर्गठन किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में श्रीमती सरला मित्तल को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विभिन्न पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारियां प्रदान करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया है।
नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षिका का दायित्व प्रांतीय महिला अध्यक्षा अनिता अग्रवाल को एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमा अग्रवाल, किरण मोदी एवं ऊमा बंसल को दिया गया है।
प्रमुख सलाहकार एवं अन्य पदाधिकारियों में श्रीमती शोभा केडिया (संयोजिका, मंगल परिणय आयोग), प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रीति मोदी एवं प्रांतीय मंत्री शिखा मोदी शामिल हैं। वहीं जिलाध्यक्ष सरला मित्तल, सचिव लीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल तथा मीडिया प्रभारी मोनिका अग्रवाल को मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अंकिता मोदी, निकिता मोदी, प्रियंका अग्रवाल, खुश्बू अग्रवाल, ऊमा मित्तल, मनीषा राजेश अग्रवाल, प्रीति सुनील अग्रवाल, नेहा मन्नी अग्रवाल, लता भरत अग्रवाल, पूजा अविनाश केडिया, पूजा विशाल अग्रवाल, गीता मनोज गोयल, श्वेता सौरभ अग्रवाल, रेखा केजरीवाल, बरखा हितानंद अग्रवाल, रजनी डालमिया, मनीषा गोयल, लीना अग्रवाल एवं रश्मि सरावगी को मनोनीत किया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी से संगठन को सामाजिक एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा की गई है। संगठन की नई टीम आगामी सत्र में समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को गति प्रदान करने के साथ-साथ महिलाओं की प्रतिभा, सहभागिता एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक मोदी जी एवं अन्य सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की है एवंे सभी को एकजुट होकर संगठन एवं समाज के हित में समर्पित भाव से कार्य करने तथा वर्ष 2026-27 में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन से जुड़ी महिलाओं में उत्साह है। सभी पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।