काम रहे मजदूर पर मधुमक्खियों का हमला.. श्रमिक की मौके पर मौत …

कोरबा 11 मई 2023। कोरबा से एक निजी स्कूल में मधुमक्खी के हमले से एक शख्स की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गये। बताया जा रहा हैं कि स्कूल के उपरी हिस्से में शेड का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। तभी मधुमक्खियों ने मजदूरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के दौरान एक मजदूर छत से नीचे आ गिरा,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही इस घटना में आधा दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरह से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाइन थानांतर्गत दयानंद पब्लिक स्कूल की हैं। बताया जा रहा हैं कि गर्मी से बचने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल बिल्डिंग के दूसरे माले पर शेड निर्माण का काम करवाया जा रहा था। काम में लगे मजदूर सुबह के वक्त अपना काम कर रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों ने उचाई पर काम कर रहे मजदूरों पर हमला बोल दिया। इस दौरान स्कूल बिल्डिंग की छत पर भगदड़ मच गया। आनन फानन में सभी मजदूर मधुमक्खियों से बचने के लिए भागने लगे।