कोरबा 20 जून 2026/ जिले के होनहार छात्र सतीश अग्रवाल, श्रीमती स्वाति अग्रवाल के पुत्र अरनव अग्रवाल ने सीए की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अरनव ने ऑल इंडिया सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) फाइनल परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 29वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ एवं अग्रवाल समाज का गौरव बढ़ाया है।
यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनकी अथक मेहनत, दृढ़ संकल्प, अनुशासित अध्ययन एवं माता-पिता तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन का प्रेरणादायी परिणाम है। उनकी यह सफलता असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने का संदेश देगी।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अग्रवाल सभा, कोरबा के सम्माननीय सदस्य महावीर भोजासिया (नाना) एवं सुभाष भोजासिया (मामा) ने अरनव को बधाई दी उनकी सफलता का जश्न मनाया. उन्होंने इसे कड़ी मेहनत,अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम बताया.
अग्रवाल सभा,कोरबा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने अरनव अग्रवाल के इस अद्वितीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई-नई सफलताओं के शिखर को स्पर्श करें तथा राष्ट्र एवं समाज का नाम इसी प्रकार गौरवान्वित करते रहें।
अरनव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता परिवार के सदस्य एवं शिक्षकों को दिया है। गौरव ने कहा कि लगन, मेहनत और निरंतरता सफलता का मूल मंत्र है। गौरव की इस सफलता पर परिवार सहित रिश्तेदारों और मित्रों में खुशी का माहौल है।








