कोरबा /दर्री थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता रविंद्र कुमार चौहान की शिकायत पर दो फरार आरोपीयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है पीड़िता के द्वारा थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि दिनांक 19.05.2026 को मेरी ड्यूटी 14 से 22 बजे तक सीओएन 12 नंबर में ड्यूटी में उपस्थित था कि रात्रि करीबन 8:30 बजे एमसीसी 10 नंबर के पास ड्यूटी कर रहा था तभी उसी समय एक लडका भवानी नामक दर्री डेम के नीचे मोहल्ले का अपने साथ एक लडकी को नशे के हालत में लाया हुआ था भवानी और लडकी आपस मे लडाई झगडा हो रहे थे उनके लडाई झगडा को देखकर मै बोला कि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है आप लोग चले जाइये तब भवानी बोला की तू कौन होता है मना करने वाले बोला और रूक जा बताता हू बोलकर चला गया कुछ देर बाद भवनी अपने साथ देवी को लेकर आया और मुझे एवं मेरे बाईक को तोडफोड कर गाली गलौच मारपीट किया है कि रिपोर्ट पर अपराध क. 166/2026 धारा ,115 (2) 351 (3) 117 (2) 324 (4) 132,3 (5) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था विवेचना दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री नितिश कुमार ठाकुर, लखन पटले श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विमल कुमार पाठक द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु आरोपियो गिर. हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक आशीष कुमार सिंह सउनि. संतोष कुमार तांडी द्वारा विशेष रूचि लेकर आरोपियो की पतासाजी हेतु आरोपियो 01. भवानी प्रसाद वैष्णव 02. देवी प्रसाद मामले में फरार थे जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी जो ग्राम खेजा चौकी पंतोरा थाना बलौदा जिला जॉजगीर चाम्पा में छिपकर रह रहे थे आरोपीगणो को घेराबंदी कर पकडे पूछताछ करने पर जूर्म किये जिसके कब्जे से घटना प्रयुक्त मोटर सायकल एवं लोहे रॉड जप्त किया गया है अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपीयो 01. भवानी प्रसाद वैष्णव 02. देवी प्रसाद वैष्णव को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, सउनि. संतोष कुमार तांडी, सैनिक रामलाल यादव, हिमांशु तिवारी का की सराहनीय भूमिका रही।








