श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

Amla Navami festival, birth anniversary of Maa Shri Rani Sati Dadi and musical Mangalpath were celebrated with devotion and enthusiasm in Shri Saptdev Temple.

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी, दिनांक 18 नवंबर 2026, बुधवार को श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति एवं छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल महिला मंडल समिति के द्वारा श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी का पावन उत्सव बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने आँवले के वृक्ष के नीचे प्रातः विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा ब्राहणों को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विदित ही है कि आँवला नवमी का दिन माँ श्री राणी सती दादी का जन्म हुआ था। अतः इसी परंपरा के अनुरूप मंदिर परिसर में दादीजी का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला मंडल समिति की सदस्यों ने कोलकोता से पधारे धर्मपरायण प्रदीप टिबडेवाल एवं मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटकर माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव मनाया तथा उपस्थित समस्त दादी भक्तों का मुँह मीठा कराया।


कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 3.00 बजे से शुभम गोयल एंड पार्टी, कोरबा द्वारा माँ श्री राणी सती दादी का संगीतमय मंगलपाठ प्रस्तुत किया गया, जो सायं 6.00 बजे तक चला। शुभम गोयल के द्वारा प्रस्तुत संगीतमय मंगलपाठ का सभी दादी भक्तों ने आनंद लिया। इसके पश्चात सायं 6.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर श्रीमती श्यामा टिबडेवाल, विद्या अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, किरण मोदी, प्रीति मोदी, राजा ामेदी, सरला मित्तल, विधि अग्रवाल एवं सोनू अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति थी।


श्री अशोक मोदी जी ने उपस्थित समस्त दादी भक्तों एवं नगरवासियों को आँवला नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए माँ श्री राणी सती दादी से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।