मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाए जा रहे 75 बोरी धान वाहन सहित जप्त

75 sacks of paddy being illegally transported from Madhya Pradesh seized along with the vehicle

समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होते ही अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तेज

रायपुर, 18 नवंबर 2026/धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कबीरधाम जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश से अवैध रूप से परिवहन कर लाया जा रहा 75 बोरी धान वाहन सहित जब्त किया है। टीम ने धान के परिवहन से संबंधित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की।
धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं मंडी विभाग की टीम द्वारा अवैध परिवहन और भंडारण पर नजर रखी जा रही है।


कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने तथा नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर समर्थन मूल्य पर खपाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में धान के अवैध परिवहन, भंडारण एवं खपाने के विरुद्ध जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसानों के हित में बनी रहे।