दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा आत्मीयता का सैलाब, अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ साझा की पर्व की खुशियां

Deepavali Milan ceremony witnessed a wave of warmth, Arun Sao shared the joys of the festival with public representatives, BJP workers and journalists.

कोरबा। दीपावली के पावन पर्व के बाद आपसी मेल-मिलाप और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के सौजन्य से टी.पी. नगर स्थित आशीर्वाद प्वाइंट में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्सव, उल्लास और आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला। जिले के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उपस्थित अतिथियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया और दीपावली की खुशियां साझा कीं। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अपनत्व और सौहार्द का वातावरण बना रहा। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की व्यापक सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। उपस्थितजनों ने आत्मीय मिलन के इस आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

हर घर-आंगन में खुशहाली और समृद्धि का उजाला पहुंचे : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई उमंग लेकर आए। समाज में प्रेम, विश्वास, सहयोग और भाईचारे की भावना निरंतर मजबूत हो। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और सकारात्मक सोच के साथ हम सभी को अपने शहर, जिले और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार किया जा सके।

दीपावली हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक सद्भाव का पर्व : लखनलाल देवांगन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत, परंपराओं और आस्था से गहराई से जुड़ा पर्व है। यह त्योहार केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में प्रेम, एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का संदेश भी देता है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व की खुशियां साझा करने का आह्वान किया।

प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन में सत्य, धर्म और मर्यादा का मार्ग दिखाते हैं : गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति से जुड़ा दीपावली का पर्व हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान श्रीराम एवं मां लक्ष्मी से प्रार्थना की कि कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का वास हो।

ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और समरसता को देते हैं नई मजबूती : नौशाद खान

कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह के लिए प्रेस क्लब परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी एवं विद्या भारती क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर सिंह ने समारोह में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं, पत्रकार बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, जुड़ावन सिंह ठाकुर, कैलाश नाहक एवं अशोक तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह को और बढ़ाया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, मीना शर्मा, पदमिनी प्रीतम देवांगन, राजेंद्र राजपूत, अध्यक्ष प्रेस क्लब नौशाद खान, राधे श्याम जायसवाल, अशोक कंवर, भोजराम देवांगन, हितानंद अग्रवाल, संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, अजय पांडेय, मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, रेणुका राठिया, सतीश झा, अजय कंवर, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अजय दुबे, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, मनोज राठौर, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, प्रदीप सिंह, डॉ. विजय राठौर, कुलसिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार, राजेश लहरे, अंजना सिंह एवं बी.डी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोरबा जिले के समस्त नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।