कलेक्टर के निर्देश पर मिठाई दुकानों में छापामार कार्रवाई; 4 दुकानों पर लगा 13 हजार का जुर्माना, खोवा और काजू कतली के नमूने जाँच के लिए लिया गया,

कलेक्टर के निर्देश पर मिठाई दुकानों में छापामार कार्रवाई; 4 दुकानों पर लगा 13 हजार का जुर्माना, खोवा और काजू कतली के नमूने जाँच के लिए लिया गया,

कोरबा। मिलावटखोरों और खाद्य मानकों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व प्रशासन तथा नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने निहारिका स्थित मधु स्वीट्स से खोवा तथा टीपी नगर स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स से काजू कतली का सैंपल (नमूना) लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

मानकों की अनदेखी पर लगा जुर्माना

खाद्य मानकों और स्वच्छता का पालन नहीं करने पर संयुक्त टीम ने चार प्रतिष्ठानों पर कुल 13,000 रुपये का जुर्माना ठोका:

  • सुगर क्राउन: ₹5,000 का जुर्माना
  • नेचुरल स्वीट्स (टीपी नगर): ₹3,000 का जुर्माना
  • रवि डेयरी (निहारिका): ₹3,000 का जुर्माना
  • लल्ला कैफे: ₹2,000 का जुर्माना

गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश

संयुक्त टीम ने सभी होटल और मिठाई दुकान संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से खिलवाड़ न करें। त्योहारों और आम दिनों में भी स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की औचक जांच जारी रहेगी और लापरवाही पाए जाने पर और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।