आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि:
स्वास्थ्य का रखें ध्यान, विवादों से रहें दूर
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रखें और विवादों से दूर रहें। नौकरी वालों के लिए आज का दिन कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। खानपान पर ध्यान दें और भीड़भाड़ से बचें।
वृषभ राशि:
आर्थिक लाभ के योग, रुका काम होगा पूरा
वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में सुधार होगा। कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी वालों के लिए आज खुशखबरी मिल सकती है। पदोन्नति या इंक्रीमेंट की खबर मिल सकती है।
मिथुन राशि:
नौकरी में सफलता, पर विवाद से बचें
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। हालांकि आज कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। आपके साथियों के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
कर्क राशि:
मित्रों में वृद्धि, संपत्ति विवाद में कामयाबी
कर्क राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। किसी कार्य को लेकर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। संपत्ति विवाद में आपको कामयाबी मिलेगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में विवाद बना रहेगा, अधिकारियों से बहस से बचें।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य में लाभ, आर्थिक स्थिति मजबूत
सिंह राशि के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा, लाभ के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहें। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें।
कन्या राशि:
रुका धन मिलेगा, पैतृक संपत्ति पर बड़ा फैसला
कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में नए लोगों के साथ जुड़कर सफलता अर्जित करेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज पैतृक संपत्ति को लेकर आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी।
तुला राशि:
नया आशियाना खरीदने के योग, पदोन्नति के संकेत
तुला राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पत्नी बच्चों के लिए नया आशियाना आज आप खरीद सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी वालों के लिए पदोन्नति की संभावना है। शेयर मार्केट से लाभ होगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि:
बड़ी कामयाबी का दिन, वाणी पर रखें संयम
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन बड़ी कामयाबी दिलाएगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्या खत्म होगी। आज आपका महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में सुधार होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में विवाद बना रहेगा। वाणी का उपयोग आज संभलकर करें, नहीं तो बना काम बिगड़ सकता है।
धनु राशि:
नया व्यापार शुरू करने के योग, वाहन खरीद सकते हैं
धनु राशि के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। किसी नए व्यापार की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। नौकरी वालों के लिए पदोन्नति की संभावना है, साथ ही साथ स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि:
सफलता से भरा दिन, ससुराल से संबंध सुधरेंगे
मकर राशि के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। आज ससुराल पक्ष से संबंध में सुधार होगा। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि:
लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, विवाद खत्म होगा
कुंभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप पारिवारिक लोगों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। मौसम की दृष्टि से दिन शानदार रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव से भरा रहेगा, हालांकि सफलता के योग हैं। नौकरी में चल रहा विवाद खत्म होगा। व्यापार व्यवसाय में सामान्य लाभ रहेगा।
मीन राशि:
उतार-चढ़ाव वाला दिन, स्वास्थ्य में गिरावट
मीन राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। मित्रों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग ज्यादा नहीं हैं। स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। नौकरी में विवाद बना रहेगा, शांत रहें।







