सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की दो बाइकों के साथ नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Sakri police take major action: 5 accused, including a minor, arrested with two stolen bikes

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत सकरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग ₹92,000 आंकी गई है। इस कार्रवाई में एक नाबालिग (अपचारी बालक) सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पहला मामला: अपराध क्रमांक 852/2026
प्रार्थी आशु कुमार यादव ने थाना सकरी में अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 AS 6106) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की बाइक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • आरोपी: मयंक उपाध्याय (21 वर्ष, निवासी सैदा जुनापारा) और हर्ष वैष्णव उर्फ अवि (19 वर्ष, निवासी ग्राम सैदा, दीनदयाल कॉलोनी)।

दूसरा मामला: अपराध क्रमांक 981/2026
अटल आवास सकरी निवासी प्रार्थी नितेश महलांगे की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 CE 7839, कीमत करीब ₹80,000) चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने दो वयस्क आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ा।

  • आरोपी: अभिषेक सिंह (22 वर्ष, निवासी कुदुदंड, थाना सिविल लाइन) और अखिलेश्वर कीर्ति उर्फ कक्कू (20 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, थाना सिविल लाइन) सहित एक अपचारी बालक।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे, उपनिरीक्षक गणेश राम महिलाएंगे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक टीकाराम निषाद, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पाण्डे, वरिष्ठ आरक्षक नर्मदा साहू और आरक्षक पवन बंजारे की मुख्य भूमिका रही।