करम सेमी डार की पूजा-अर्चना कर करमा नृत्यपर झूमे एचटीपीएस काॅलोनीवासी

HTPS colony residents worshipped Karam Semi Dar and danced to the Karma dance.

काॅलोनी के मंगल भवन में आयोजित करमा पूजा में शामिल हुए कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह एवं श्रीमती रूक्मणी सिंह

कोरबा 24 सितंबर 2026 – हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस), कोरबा पश्चिम में प्रकृति व लोकपरंपरा से जुड़े करमा पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करम डार की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं परिवार व संस्थान की उन्नति की कामना की गई।
आवासीय काॅलोनी स्थित मंगल भवन में भादो माह के शुक्ल पक्ष (एकादशी), मंगलवार को मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह एवं श्रीमती रूक्मणी सिंह, विशिष्ट अतिथि कारखाना प्रबंधक श्री एके. शाह एवं श्रीमती विजया शाह द्वारा ‘‘करम सेमी डार’’ की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मांदर की थाप पर सबने करमा नृत्य कर उत्सव को मनोरम बनाया। इसके साथ ही वनवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर काॅलोनीवासियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक श्री एचके. सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन सर्व समाज करमा महोत्सव समिति द्वारा किया गया। करमा पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक है। एचटीपीएस परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्थानीय लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रातभर चले सांस्कृतिक करमा नृत्य के बाद सुबह करीब 9 बजे ‘‘करम सेमी डार’’ का विर्सजन कैलाश विहार स्थित सरोवर में किया गया। सर्व समाज करमा महोत्सव समिति के संरक्षक पंचम लाल राठौर, अध्यक्ष अरूण दास वैष्णव, उपाध्यक्ष केके. गौतम, नत्थ्साू लाल यादव, कृष्णा जगत, समेलाल गोंड, शिव चरण साहू, बाबूलाल चंद्रा, सचिव दुखुराम साहू, उपसचिव राम लखन राठौर, कोषाध्यक्ष रामधन राठौर, उप कोषाध्यक्ष कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजन में भरपूर योगदान दिया। कार्यक्रम में विद्युत गृह के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिवारजन सहित कॉलोनीवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।