सेवा संकल्प अभियान’ बना जन-आंदोलन: दर्री मंडल ने जैलगांव चौक पर रथ रोककर किया कॉपि पेंसिल रबर और वाटर बॉटल का दान

'Seva Sankalp Abhiyan' becomes mass movement: Darri Mandal stops chariot at Jailgaon Chowk and donates notebooks, pencils, erasers, and water bottles

कोरबा जिला प्रशासन की अनूठी पहल; संपन्न घरों के पुराने खिलौने और किताबें संवारेंगी अभावग्रस्त बच्चों का बचपन, शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाई मुहिम।


कोरबा, २4 सितंबर /कोरबा जिला प्रशासन द्वारा जिले के नौनिहालों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने और उनके बचपन को संवारने के लिए शुरू किया गया ‘सेवा संकल्प अभियान: स्वच्छ, सुदृढ़, जिला-कोरबा’ अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। “शिक्षा दान महादान” के मूल मंत्र के साथ रवाना किए गए ‘शिक्षा एवं खिलौना दान रथ’ की सार्थकता को जमीन पर उतारते हुए दर्री मंडल ने जैलगांव चौक पर बच्चों के लिए आवश्यक पाठ्य सामग्रियां दान कीं।

इस अभियान के तहत जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीमें घर-घर जाकर संपन्न परिवारों के उन खिलौनों, बैगों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों को सहेज रही हैं, जो अब उनके बच्चों के उपयोग में नहीं आ रहे हैं। एकत्रित की गई इन सामग्रियों को पूरी तरह साफ-सुथरा और व्यवस्थित करने के बाद जरूरतमंद बच्चों, अभावग्रस्त बस्तियों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह मुहिम समाज के दो वर्गों के बीच अपनत्व, प्यार और खुशियों को साझा करने का एक मजबूत जरिया बन चुकी है।

जैलगांव चौक पर उमड़ा उत्साह
इसी कड़ी में जैलगांव चौक पर भाजपा दर्री मंडल और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ। अभियान को गति देते हुए दर्री मंडल के पदाधिकारियों ने बच्चों के लिए पेन, पुस्तकें, कॉपियां, रबर, पेंसिल और पानी की बोतलें (वाटर बॉटल) रथ को सौंपी।इस पुनीत कार्य के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अभिमन्यु टेकाम, सहायक विकासखंड अधिकारी हरि कृष्ण नायक, संकुल स्त्रोत समन्वयक प्रहलाद साहू उपस्थिति रहे जनप्रतिनिधि की राही गरिमामयी उपस्थिति दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य और देव केवट मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इनके अलावा अजा मोर्चा के पूर्व संयोजक अवध गवेल, मंडल उपाध्यक्ष सालिक राम कौशल, श्रीमती ज्योति ठाकुर, लखन गवेल, छवि साहू, सीएसी मुकेश कैवर्त, सीएसी संतोष कर्ष, सीएसी संतोष कुमार यादव, सीएसी जयशंकर दास एवं माध्यमिक शाला अयोध्यापुरी के प्रधान पाठक जयकुमार शर्मा सहित स्कूल के शिक्षक गण व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।