सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की अहम बैठक, अरुण साव ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से प्रारंभ हुए “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर कोरबा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रदेश सदस्य मीना शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा व अजय विश्वकर्मा ने किया।
इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर पंचायत छुरीकला अध्यक्ष पदमिनी प्रीतम देवांगन, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रूक्मणी नायर, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, रेणुका राठिया, नवीन अरोड़ा, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, डॉ. विजय राठौर, प्रीति स्वर्णकार, कुल सिंह कंवर, मनोज राठौर, संतोषी दीवान, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, वैभव शर्मा, राजेश लहरे, बी.डी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से बनाएं व्यापक: अरुण साव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में कोरबा जिले में भी अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को जिले में 10 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अपना आशीर्वाद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है। इसके साथ ही पूरे महीने विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जन-जन तक पहुंचेगा सेवा संकल्प अभियान का संदेश : गोपाल मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान करते हुए इसे जिले के जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं आम जनता को मिल रहे लाभों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे और सेवा, जनकल्याण एवं जनभागीदारी का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर बल दिया।
बैठक में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भाजपा जिला संगठन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से सेवा एवं जनकल्याण की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।







