पीडीएस चावल की तस्करी पर खाद्य विभाग की छापेमारी 36 क्विंटल चावल जब्त

Food department raids PDS rice smuggling, seizes 36 quintals of rice

दुर्ग-भिलाई। गरीबों को मिलने वाले सरकारी चावल की कथित कालाबाजारी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर विभागीय टीम ने जिले में चार अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 132 बोरी यानी करीब 36 क्विंटल चावल जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, राजीव नगर स्थित एक ठिकाने से 60 कट्टा और त्रिवेदी किराना स्टोर के गोदाम से 72 कट्टा चावल बरामद हुआ। प्रशासन को आशंका है कि यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े स्टॉक का हिस्सा हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।जब्त चावल के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट किया जाएगा कि बरामद चावल सरकारी वितरण प्रणाली का है या नहीं और इसे किस माध्यम से यहां तक पहुंचाया गया।

जब्त चावल के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट किया जाएगा कि बरामद चावल सरकारी वितरण प्रणाली का है या नहीं और इसे किस माध्यम से यहां तक पहुंचाया गया।

इधर खाद्य विभाग की टीम ने सुपेला और रामनगर में भी जांच की। रामनगर में टीम को सरकारी चावल से लदा एक ऑटो मिला, लेकिन कार्रवाई के दौरान चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। विभाग और पुलिस अब वाहन के नंबर के आधार पर चालक और चावल के स्रोत का पता लगाने में जुटे हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सरकारी राशन की खरीद-बिक्री और भंडारण से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और जब्त चावल की पुष्टि के आधार पर की जाएगी।