योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल का कोरबा में भव्य स्वागत, स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण पर हुई चर्चा

Yoga Commission Chairman Sanjay Agarwal received a grand welcome in Korba, discussions were held on building a healthy Chhattisgarh

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री संजय अग्रवाल जी के कोरबा आगमन पर विश्राम गृह में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री गोपाल मोदी जी ने माननीय अध्यक्ष महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा जी और मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

योग के प्रचार-प्रसार और खेल से जुड़े संगठनों की ओर से कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव एवं दर्री मंडल उपाध्यक्ष श्री संजय कुर्मवंशी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी श्री रामेश्वर पांडे जी और श्री प्रदीप सिंह जी ने भी अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया। इस दौरान विश्राम गृह में बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

आगमन के पश्चात आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं और योग विशेषज्ञों के बीच सार्थक संवाद हुआ। चर्चा के दौरान माननीय अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने योग के माध्यम से एक स्वस्थ समाज और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण की रूपरेखा पर बल दिया, ताकि जन-जन को योग से जोड़कर निरोगी बनाया जा सके। सभी उपस्थित जनों ने जिले में योग के विस्तार को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया।