हाईवा से केबल चोरी करने वाला पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस ने चंद घंटों में बरामद किया मशरूका

Former employee arrested for stealing cable from Hiva, Chakarbhatta police recovered the contraband within a few hours

बिलासपुर। चकरभाठा थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी एक हाईवा गाड़ी से केबल चोरी करने वाले आरोपी को महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी कोई और नहीं, बल्कि वाहन मालिक का पूर्व कर्मचारी ही निकला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विनोबा नगर (थाना तारबाहर) निवासी प्रार्थी दीपक निगम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ८ सितंबर २०२६ की रात करीब ३:३० बजे ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी उनकी हाईवा (क्रमांक CG04MK7720) की बॉडी में लगा कीमती वायर चोरी हो गया है। प्रार्थी ने अपने पूर्व कर्मचारी सुभाष मोहले पर चोरी का संदेह जताया था।

त्वरित कार्रवाई से दबोचा गया आरोपी

शिकायत मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम रवाना की और संदेही सुभाष मोहले (३० वर्ष, निवासी सत्यानगर तिफरा) को हिरासत में ले लिया। मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब ३० हजार रुपये कीमत का चोरीशुदा वाहन वायर बरामद कर जप्त कर लिया है।

BNS की धारा के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी सुभाष मोहले के खिलाफ अपराध क्रमांक ५२५/२०२६ के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा ३०३(२) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चकरभाठा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि दिखने पर तुरंत डायल ११२ या नजदीकी थाने को सूचना दें।