उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी एजुकेशन किट, जिले के अन्य शासकीय कॉलेजों में भी विशाल डोम की घोषणा

Industry Minister Shri Lakhan Lal Dewangan distributed education kits to 1500 girl students and announced huge domes in other government colleges of the district.

कार्यक्रम में महापौर, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे

शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह में मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा—बेटियां जितना पढ़ेंगी, उतना सशक्त होगा परिवार, समाज और प्रदेश
  
कोरबा। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में सोमवार को आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत अतिविशिष्ट अतिथि तथा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में मंत्री श्री देवांगन ने नवप्रवेशित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां दो कुलों का नाम रोशन करती हैं। आप जितना अधिक पढ़ेंगी, उतना ही परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके बेहतर शैक्षणिक भविष्य के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी अतिथियों ने महाविद्यालय की करीब 1500 छात्राओं को सीएसआर के माध्यम से एजुकेशन किट प्रदान की।.

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में डीएमएफ से विशाल डोम की सौगात दी गई है। इसी तर्ज पर जिले के अन्य शासकीय महाविद्यालयों में भी डोम निर्माण की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित एवं समृद्ध राज्य बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास मॉडल के केंद्र में GYAN—गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी हैं। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है कि प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात (GER) वर्ष 2021-22 के 19.6 प्रतिशत से बढ़कर वर्तमान में 27.5 प्रतिशत हो गया है।

मेहनत से सफलता के शिखर तक पहुंचें बेटियां : महापौर

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी देश का भविष्य और विकसित भारत की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने छात्राओं से संघर्ष और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास करने से सफलता के शिखर तक जरूर पहुंचा जा सकता है।

शिक्षा डीएमएफ की प्राथमिकता में : कलेक्टर
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि जिले में डीएमएफ के कार्यों की प्राथमिकता में शिक्षा को विशेष स्थान दिया गया है। जिले का कोई भी छात्र-छात्राए देश के किसी भी शासकीय महाविद्यालय में अध्ययन के लिए राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। बेहतर परीक्षा परिणाम के साथ उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती वर्षा वैष्णव, श्री नरेंद्र देवांगन, महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पपिया चतुर्वेदी, श्रीमती संध्या पांडे, श्रीमती श्रेणी दिवाकर, श्रीमती अमृता सक्सेना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी,  श्री भागवत पटेल, श्रीमती वर्षा तंवर, श्री युवराज चंद्र  भी उपस्थित रहे