कोरबा 02 सितंबर 2026/ सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने जानकारी दी है कि सेना में सिपाही फार्मा, सिपाही तकनिकी नर्सिंग सहायक तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस पदों के लिए भर्ती का आयोजन इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर, मध्य प्रदेश में किया जाएगा, जिसमें सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों के कॉमन एंट्रेस एग्जाम में सफल हुए सिपाही फार्मा, सिपाही तकनिकी नर्सिंग सहायक तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। सिपाही फार्मा, सिपाही तकनिकी नर्सिंग सहायक के लिए 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः 03ः00 बजे तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस पदो के लिए 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 05 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
रैली में भाग लेने वाली योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in और उनके ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर भी लेकर आना अनिवार्य है।
उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय के अधिकाधिक व्हाट्सप चैनल/ Official Whatsapp Channel, ARO Raipur (Official channel) से जुड़े अथवा सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकाधिक व्हाट्सप चैनल से जुड़ने के लिए (https://whatsapp.com/channel/0029VbDYBf65yD7ybzaLN3F) पर जाएं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
सेना भर्ती: सिपाही फार्मा, सिपाही तकनिकी नर्सिंग सहायक तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस के लिए एडमिट कार्ड जारी
Army Recruitment: Admit Card Released for Sepoy Pharma, Sepoy Technical Nursing Assistant and Agniveer Mahila Army Police







