कनहर नदी के तेज बहाव में बहा युवक, एनीकट पार करते समय फिसला पैर, तलाश में जुटी SDRF

A young man was swept away by the strong current of the Kanhar River, his foot slipped while crossing the anicut, and the SDRF was engaged in the search.

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है। कनहर नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। बताया जा रहा है कि युवक एनीकट पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में जा गिरा।

जानकारी के अनुसार, युवक झारखंड के गोदरमाना की ओर से छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज आ रहा था। इसी दौरान वह लबालब पानी से भरे एनीकट को पार करने का प्रयास कर रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कनहर नदी के तेज बहाव में बहने लगा।

युवक करीब 500 मीटर तक नदी के बहाव में बहता हुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कनहर नदी उफान पर है। नदी में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।