Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: कर्क-सिंह राशि वालों को मिलेगी बड़ी कामयाबी, तुला और मिथुन राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope, August 13, 2026: Cancer and Leo will achieve great success, Libra and Gemini should be cautious. Read today's horoscope.

धर्म डेस्क। आज का राशिफल 13 अगस्त 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालने वाली है। कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार, स्वास्थ्य, निवेश, नौकरी, प्रेम संबंध और यात्रा से जुड़े मामलों में भी दिन विशेष परिणाम लेकर आएगा।

मेष

आज आपके कार्य में तेजी आएगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार व्यवसाय का विस्तार होगा। नए लोगों से जुड़ना होगा। शेयर मार्केट में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है।

वृषभ

आज मेहनत के हिसाब से सफलता नहीं मिलेगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज आपके पारिवारिक संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। संपत्ति विवाद को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरी क्षेत्र में मतभेद रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में उतार चढ़ाव रहेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। बड़े आर्थिक जोखिम न उठाएं। व्यापार व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक समस्या बनेगी। आज कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आपके रुके हुए सारे कार्य पूर्ण होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज कोई बड़ा सौदा हो सकता है। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आज घर में किसी की जॉब लग सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

सिंह

आज का दिन आपके लिए सुखद है। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आज आपका विशेष कार्य पूर्ण होगा। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। आज परिवार के लोगों से आपसी टकराव की स्थिति बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आज परेशानी रहेगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें।

तुला

आज का दिन आपके लिए परेशानी से भरा रहेगा। आज परिवार में कोई दुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य को लेकर चल रही योजना असफल होगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति बनी रहेगी। आज यात्रा आदि में सावधानी रखें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आपको कोई बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव की योजना बनेगी। व्यापार व्यवसाय में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में आज आपकी लोग प्रशंसा करेंगे। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके मित्रों का आपको सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आज बड़ी कामयाबी मिलेगी। आज आप भूमि वाहन पर बड़ा निवेश कर सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज आपके शत्रु आपका बना हुआ कार्य बिगाड़ सकते हैं। विरोधियों की संख्या बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार व्यवसाय में नुकसान की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आज अधिकारियों से मतभेद रहेंगे। परिवार के साथ आज आपके संबंध ठीक रहेंगे।

कुंभ

आज आपका दिन अच्छा नहीं है। आज आप कोई भी बड़ी डिसीजन ना लें। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आप अपने कार्य क्षेत्र को बदल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में नुकसान की संभावना है। व्यापार व्यवसाय में परेशानियां रहेंगी। नौकरी के क्षेत्र में लाभ के योग हैं। पारिवारिक संबंध ठीक रहेंगे।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको सुखद सूचना मिलेगी। परिवार से संबंध अच्छे रहेंगे। आज का दिन अच्छा है।