धर्म डेस्क। आज का राशिफल 18 जुलाई 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और धन संबंधी मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। कहीं नए कार्यों की शुरुआत के अवसर बनेंगे तो कहीं यात्रा, निवेश और साझेदारी में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा।
मेष –
आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टरी सलाह लें। कार्य के क्षेत्र में आज उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में विवाद की स्थिति बनेगी। पारिवारिक रिश्ते बिगड़ सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद रहेंगे।
वृषभ –
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम से भरा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। नौकरी के क्षेत्र में विवाद बनेगा। पारिवारिक लोगों से संबंध सुधरेंगे।
मिथुन –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं।
कर्क –
आज आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे होंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में लाभ रहेगा।
सिंह –
आज का दिन आपके लिए सामान्यतः ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके कई बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में विरोध होगा। आज आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। पारिवारिक संबंध अच्छे होंगे। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।
कन्या –
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज आपको मदद मिलना मुश्किल होगा। व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने के योग बने हैं। मित्रों से चल रहा विवाद खत्म होगा।
तुला –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप किसी बड़े कार्य को लेकर योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन के योग हैं। आज मित्रों के साथ मिलकर आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
वृश्चिक –
आज स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अपने कार्य क्षेत्र में बड़े बदलाव के साथ लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी कार्य को लेकर चल रहा प्रयास पूर्ण होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
धनु –
आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं। पारिवारिक लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आज असफलता मिलेगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी।
मकर –
आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज आप किसी बड़े विवाद में उलझ सकते हैं, जिस कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे व्यापार व्यवसाय में सामान्य लाभ रहेगा।
कुंभ –
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक नए रास्ते बनाने में आप कामयाब होंगे। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। लंबी यात्रा पर जाते समय स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मीन –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ कमाएंगे। किसी बड़ी कार्य योजना में आप शामिल हो सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।







