रतनपुर पुलिस द्वारा रतनपुर-कोटा मार्ग में लुटपाट करने वाले 04 व्यक्तियों को घटना के चंद घंटो में किया गिरफ्तार।

Ratanpur police arrested four persons involved in robbery on Ratanpur-Kota road within a few hours of the incident.

आरोपियों के कब्जे से 6300 रूपये नगद व 02 मोटर सायकल को किय जप्त।।
आरोपीगण आदतन बदमाश प्रवृत्ति के, जिनके द्वारा पूर्व में लुट की घटना को दिया था अंजाम।


 बिलासपुर /दिनाँक 14/07/2026 को भेड़ीमुड़ा रतनपुर निवासी भारत कुमार सूर्यवंशी थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने मामा गाँव नेवरा कोटा से दिनाँक 15/07/2026 के रात्रि लगभग 01:30 बजे वापस अपने घर आ रहा था तभी रतनपुर-कोटा मार्ग में भैंसाझार मोंड़ के पास 02 मोटर सायकल सवार व्यक्ति प्रार्थी के मोटरसायकल को पैर से लात मारकर गिरा दिये और प्रार्थी के जेब में रखे 5000 रूपये नगदी रकम को लुट लिये, उसी समय ग्राम खैरा निवासी अरूण कुमार राज जो अपने मोटर सायकल से कोटा की ओर से रतनपुर आ रहा था, उसे भी उक्त व्यक्यिों के द्वारा रोककर गाली गलौच कर अरूण राज से भी 15,000 रूपये और उसका मोबाईल लुट कर भाग गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये निलेश पाण्डेय थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना रतनपुर में टीम गठित कर प्रार्थी द्वारा बताये गये संदेहियों के हुलिया के अनुसार अज्ञात आरोपियों की पतासाजी रात में शुरू कर दी, प्रार्थी के बताये हुलिया पूर्व में गिरफ्तार हुये लुट के आरोपी राजा सारथी से मिलने पर, राजा सारथी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पुछताछ करने पर ग्राम कलमीटार निवासी अपने साथी शिवप्रसाद यादव, अनवर खान, ओमप्रकाश पोर्ते के साथ 20,000 रूपये नगद व मोबाईल लुट करना तथा आपस में पैसों को बाटकर आधे पैसों को खर्च करना बताने पर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एक यामहा R15 व बजाज पल्सर NS तथा 6300 रूपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
         उक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उनि विष्णु यादव, सउनि पवन सिंह, प्रशिक्षु उनि अनिल सिंह, आर. आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप,  कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी :
1. गुलाब नरेश उर्फ राजा सारथी पिता सुकृत सारथी उम्र 21 वर्ष निवासी भैरव बाबा मंदिर के पास रतनपुर,
2. शिवप्रसाद यादव पिता मनोहर यादव उम्र 27 वर्ष निवासी कलमीटार,
3. अनवर खान पिता रज्जाक खान उम्र 18 वर्ष निवासी कलमीटार,
4. ओमप्रकाश पोर्ते पिता बुधराम पोर्ते उम्र 20 वर्ष निवासी कलमीटार थाना थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।