तखतपुर पुलिस की कार्यवाही चोरी के एक प्रकरण में दो आरोपी, गिरफ्तार 11हजार का सामान बरामद

Takhatpur police arrested two accused in a theft case, recovered goods worth Rs 11,000.

बिलासपुर 10 जुलाई 2026/तखतपुर पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।तखतपुर निवासी परमीत सालुजा पिता जशपाल सिंह उम्र 26 साल थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के द्वारा दिनांक 07.07.2026 को एफआईआर दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ग्राम जरौधा गुडी के पास किराना दुकान से 03 टीना महाकोष तेल का 15 लीटर एवं 04 पीले रंग का 05 लीटर क्षमता वाला प्लास्टिक का जरीकेन महाकोष कंपनी का एवं एक 05 किलो का आर्शीवाद आटा व अन्य समान एवं गल्ला का नगदी रकम 10000 हजार रूपये करीब कुल कीमती 22500 रूपये का चोरी कर ले गया है जिसमें अपराध क्रमांक धारा 303 (ंए), 331(4), बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम जरौधा के गोपाल मेहर के कोठर के पैरावट मे चोरी किये गये सामान को ग्राम जरौधा के कलेश्वर मेहर, कुंदन धृतलहरे, छुपा कर रखे है, कलेश्वर मेहर, कुंदन धृतलहरे को तलब कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया जिनकी मेमोरेण्डम कथन धारा 23 साक्ष्य अधिनियम के तहत समक्ष गवाहन के मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में उक्त घटना मे चोरी हुये सामान को समक्ष गवाहन के वजह सबूत मे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं आरोपी बंटी साहू एवं सुमित यादव घटना कारित कर फरार है जिनका पतातलास की जा रही है आरोपी कलेश्वर मेहर, कुंदन धृतलहरे के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने से को गिरप्तारी के कारणो से अवगत कराकर दिनांक 08/07/2026 के 20.10, 20.20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरप्तारी की सूचना परिजनो को दी जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, प्र आर 298 रामायण राजपूत, आर आशीष, हरिश यादव, संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।