दर्री में 33/11 के व्ही उपकेन्द्र का कंट्रोल रूम का छज्जा गिरा, बाल- बाल बचा ऑपरेटर,पार्षद सरोज शांडिल्य ने कहा विभाग की लापरवाही

The balcony of the control room of 33/11 V substation in Darri fell, the operator narrowly escaped, councilor Saroj Shandilya said that it was the negligence of the department.

कोरबा 5 जुलाई2026/(इंडिया टुडे लाइव) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी मर्यादित दर्री 33/11 के व्ही उपकेन्द् के कंट्रोल रूम का छज्जा भरभरा कर गिर गया। घटना में ऑपरेटर  बाल- बाल बच गया। इस घटना को लेकर ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना उच्च अधिकारी को दी गई है,बताया जा रहा है,कि दर्री स्थित लाल ग्राउंड के पास 33/11 के व्ही उपकेन्द्र के कंट्रोल रूम की हालत काफी दिनों से जर्जर थी,जर्जर भवन होने के कारण यहां काम करने वालों के सिर पर खतरा मंडराते रहता है। छत गिरने से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

लेकिन यह महज संयोग है। कि छज्जा गिरते समय यहां काम करने वाले कर्मचारियों और अपनी शिकायत लेकर आने वाले उपभोक्ताओं इसके चपेट में नहीं आए नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था,वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य ने कहा कि विभाग के बड़े अधिकारी के लापरवाही के कारण यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था कई सालों से जर्जर भवन में कंट्रोल रूम का संचालित हो रहा है , पार्षद ने कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन की तत्काल मरम्मत, सुरक्षा मानकों का पालन करने और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है। जिस से सभी को बेहतर और सुरक्षित सेवाएं मिल सकेंगी।