बैकुंठपुर 5 जुलाई 2026/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई बैकुंठपुर की सत्र 2026–27 की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा जिला संयोजक बलवीर पुषाम द्वारा की गई। इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार, विद्यार्थी हितों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। नवीन कार्यकारिणी में छात्र नेतृत्व के साथ नारी शक्ति को भी महत्वपूर्ण दायित्व देकर संगठन ने सशक्त एवं समावेशी नेतृत्व का परिचय दिया।
घोषित कार्यकारिणी में आयुषी साहू को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं आकांक्षा सिंह, विजय राजवाड़े, सिद्धार्थ साहू एवं लोकनाथ सिंह को नगर सहमंत्री नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार आरती सिंह को नगर SFS प्रमुख, पवन चक्रधारी को नगर SFD प्रमुख, अर्चना विश्वकर्मा को नगर RKM प्रमुख, सतेन्द्र सिंह को नगर NSS प्रमुख, अनूप कुजूर को नगर सोशल मीडिया प्रमुख, तामेश्वर को नगर महाविद्यालय प्रमुख, अमृता सिंह को नगर विद्यालय प्रमुख, सुशील गुप्ता को नगर कार्यालय मंत्री तथा ग्रेसी सिंह को नगर तकनीकी शिक्षक प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवि कुमार, काजल एवं अंजलि को दायित्व सौंपा गया।
कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला संयोजक बलवीर पुषाम ने सभी नवनियुक्त दायित्वधारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि नवीन कार्यकारिणी छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान, सदस्यता अभियान को गति देने, महाविद्यालय एवं विद्यालय परिसरों में संगठन को सशक्त बनाने तथा समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में विभाग संयोजक प्रदीप यादव, जिला संयोजक बलवीर पुषाम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता सिंह, जिला विद्यार्थी विस्तारक अशोक यादव सहित नगर एवं जिला इकाई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, विद्यार्थी हितों की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूर्ण समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के ओजस्वी उद्घोष के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया गया।







