छत्तीसगढ़ में मानसून होगा एक्टिव, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसा

Monsoon will be active in Chhattisgarh, heavy rain is expected in the next 4 days.

छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद अब मानसून पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 29 जून से अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में तेज़ बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण, सक्रिय मौसमी द्रोणिका और अन्य मौसम प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा।मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों में भी पूरी तरह पहुंच जाएगा। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है।रायपुर में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।