देह व्यापार का किया भंडाफोड़ ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस,3 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार…

Police busted prostitution racket, posing as customers, arresting six people, including three women.

दुर्ग, 29 जून 2026। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पहले एक सिपाही को ग्राहक बनाकर अड्डे पर भेजा। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने छापा मारकर संचालक विजय गुजराती, देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं और दो ग्राहकों को मौके से पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम रविवार को इंदिरा मार्केट में तीन वाहनों में मौके पर पहुंची। इसके बाद परिसर घेरकर जांच की शुरू गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की और मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस की कार्रवाई जारी रही। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस भवन में कार्रवाई की गई वहां नीचे मिठाई दुकान और आइसक्रीम पार्लर संचालित होता था। जबकि ऊपर बने लॉज में कथित तौर पर देह व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा था। पकड़े गए लॉज संचालक विजय गुजराती द्वारा पिछले 5 महीने से देह व्यापार को संचालित कर रहा था। आरोपी द्वारा लॉज में हर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता था। केवल उन्हीं लोगों को अंदर आने दिया जाता था। जिनका मोबाइल नंबर पहले से दर्ज या सेव रहता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पूरा काम सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है और जांच के लिए सुरक्षित रखा है।