आरोपी से सत प्रतिशत मशरूका को किया गया बरामद
बरामद संपत्ति – 05 नग मोबाईल नया कीपेड, 01 नग एनड्राईड फोन रियलमी 5 आई, 02 नग ब्लूटूथ स्पीकर, 03 नग ईयर बर्ड, 01 नग प्लीप कव्हर, परफ्यूम, सिगरेट जुमता कीमती 25000 रूपये।
बिलासपुर/। मोबाइल एवं किराना दुकान में हुई चोरी की वारदात का सीपत पुलिस ने महज कुछ ही समय में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रहलाद कुमार साहू पिता स्व सोनू साहू उम्र 33 साल निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के मोबाईल एवं किराना दुकान से दिनांक 26.06.2026 को दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा खिडकी से अंदर घुसकर, दुकान में रखे 05 नग मोबाईल नया कीपेड, 01 नग एनड्राईड फोन रियलमी 5 आई, 02 नग ब्लूटूथ स्पीकर, 03 नग ईयर बर्ड, 01 नग प्लीप कव्हर, परफ्यूम, सिगरेट एवं कुछ चिल्हर रूपये नहीं था

जिसकी कीमत करीबन 25000 रूपये है जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा रात्रि में प्रार्थी दुकान के अंदर घुस कर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम तैयार कर चोरी के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबिर सूचना पर प्रकरण के आरोपी सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी की तत्काल पता तलाश कर हिरासत में लेकर हिकमतअमली से पूछताछ किया गया जो अपने साथी दो विधि से संघर्षरत बालको के साथ मिलकर रात्रि में चोरी करना स्वीकार किये। चोरी हुई सत् प्रतिशत सामग्री को बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी पिता अंगद राम सूर्यवंशी उम्र 18 साल 03 माह निवासी बजौर बिटुपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ0ग0
2. दो विधी से संघर्षरत बालक







