कोरबा 25 जून2026/कोरबा प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों का दर्री स्थित इरेक्टर हॉस्टल भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिस में प्रेस क्लब दर्री के पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि ने कोरबा प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों को।पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान कर बधाई दी समारोह में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान,उपाध्यक्ष राजकुमार शाह,कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, उप सचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन,राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा की उपस्थिति रही,
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब दर्री के संरक्षक सुधीर जैन एवं अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के स्वागत उद्बोधन से किया गया । उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और पत्रकारों की एकजुटता समाजहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
समारोह को संबोधित करते हुए कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव ने कहा कि जिले के उपनगर और ग्रामीण अंचलों में कार्यरत पत्रकार कोरबा प्रेस क्लब की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, कटघोरा, पाली, करतला और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार जमीनी स्तर पर समाज की आवाज को सामने लाने का कार्य करते हैं और वे क्लब के अभिन्न अंग हैं। संगठन की मजबूती तभी संभव है जब सभी पत्रकारों को समान सम्मान और सहभागिता मिले,
इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशाद खान ने प्रेस क्लब दर्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पत्रकार को सच्ची घटनाओं और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों का निष्पक्ष, निर्भीक और निडरता के साथ निष्पादन करना चाहिए,उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन सत्य और निष्पक्षता ही पत्रकारिता की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान और पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब दर्री के संतोष गुप्ता,अजय राय,श्रीधर नायडू,भागवत दिवान, मणिपाल निमजा, बालकृष्ण मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, अशोक कुमार अग्रवाल सहित भागीरथी यादव,गणेश, श्याम सारथी, कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय सिंह, नीरज शर्मा, राजेंद्र तिवारी, पार्षद सरोज शांडिल्य, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, रेखा त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








