जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में निकला विशाल मौन जुलूस, विधायक अनुज शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

A huge silent procession was taken out under the leadership of District President Gopal Modi, hundreds of workers including MLA Anuj Sharma participated.

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने पर “संविधान हत्या दिवस” के रूप में लोकतंत्र के काले अध्याय को याद करते हुए बुधवार को विशाल मौन जुलूस निकाला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


मौन जुलूस के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों पर किया गया सबसे बड़ा प्रहार बताते हुए जनजागरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि आपातकाल के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन किया गया, विपक्षी नेताओं को जेलों में डाल दिया गया और प्रेस की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक ऐसा अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक अनुज शर्मा, महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा,जिला महामंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पवन गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि संविधान हत्या दिवस केवल अतीत की एक घटना का स्मरण नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और नागरिक स्वतंत्रताओं की रक्षा का संकल्प दिवस भी है। मौन जुलूस के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।