मेष
आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। पारिवारिक लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आज यात्रा आदि में सावधानी रखें।
वृषभ
आज परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। किसी काम को लेकर चल रहा इंतजार खत्म होगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। पारिवारिक संबंध अच्छे होंगे। आज घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
कर्क
आज किसी पुराने विवाद को लेकर मन अशांत रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। आज नौकरी वालों को सफलता मिलेगी। आज दबाव में आकर कोई डिसीजन न लें। किसी खास पुराने व्यक्ति से मिलना होगा।
सिंह
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।
कन्या
आज का दिन आपको सफलता से भरा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी नए कार्य की योजना सफल होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नौकरी वालों को आज पदोन्नति मिल सकती है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।
तुला
आज अपने साथियों के साथ किसी बात को लेकर आपका विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक लोगों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज कहीं से दुखद समाचार मिलेगा।
वृश्चिक
आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आज न्यायालय पक्ष में आपको पराजय का सामना करना होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में शत्रु पक्ष हावी नजर आएगा। नौकरी वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु
आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव कर सकते हैं। नए लोगों के साथ मिलकर आप किसी बड़ी पार्टनरशिप के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। नए लोगों से जुड़ना होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पत्नी और बच्चों के लिए आज बड़ा निवेश कर सकते हैं।
मकर
आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। हालांकि आज कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ आज कार्य के सिलसिले में किसी बड़े व्यक्ति से मिलना होगा। आज कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे।
कुंभ
आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में किसी बड़े विवाद के कारण आपका कोई बड़ा कार्य रुक सकता है, जिस कारण आर्थिक हानि के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी वालों के लिए आज कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
मीन
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना होगा। आज आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में कार्य पूरा न होने पर आपको आर्थिक हानि हो सकती है। आज अपने व्यवहार से आप अपने बिगड़े हुए कार्य को बना सकते हैं। किसी भी प्रकार के विवाद में आज न उलझें। पारिवारिक लोगों का सहयोग रहेगा। आज मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।







