कोरबा 21 जून 2026/मारवाड़ी युवा मंच दर्री-जमनीपाली द्वारा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रगतिनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं मंच पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया तथा योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल जी, प्रांतीय संयोजक श्री विकास अग्रवाल जी, प्रांतीय चेयरमैन श्री अरुण केडिया जी, शाखा अध्यक्ष श्री आशीष अग्रवाल जी, पूर्व अध्यक्ष श्री दिनेश अग्रवाल जी, विद्यालय के प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण जायसवाल जी,योग प्रशिक्षक आचार्य श्री चंद्रपाल यादव जी, आचार्यगण श्री दुर्गा प्रसाद नामदेव जी, श्री अशोक कुमार चंद्रवंशी जी,श्री ललित तिवारी जी,श्री मुरारी साहू जी,श्री ज्ञानेश्वर दास कुलदीप जी,श्रीमति शैल कैवर्त जी,श्रीमति बिंदु जायसवाल जी,सुश्री सोनी महंत जी, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में श्री मनीष अग्रवाल जी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है,जो मनुष्य को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। वर्तमान समय में स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना आवश्यक है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण जायसवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि योग विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास करता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व की भावना जागृत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच दर्री-जमनीपाली द्वारा विद्यालय के प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण जायसवाल जी, योग प्रशिक्षक श्री चंद्रपाल यादव जी एवं योग प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देने वाले तीन छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच ने उनके उत्कृष्ट योगदान, अनुकरणीय प्रदर्शन एवं योग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का वातावरण योग, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी उपस्थितजनों ने नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।








