नौगई ट्रिपल मर्डर 4 फरार आरोपियों ने किया सरेंडर…

Naugai triple murder: 4 absconding accused surrender

मनेंद्रगढ़,20 जून 2026 कोरिया जिले के नौगई गाँव में हुए ट्रिपल मर्डर में 4 फरार आरोपियों ने आज सरेंडर कर दिया, जबकि 1 आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। मामले में कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया था। घटना के दिन ही कोरिया पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

रेट कारोबार में विवाद के चलते 16 जून की रात कटगोड़ी में पूर्व जनपद अध्यक्ष लल्ला सिंह को उसकी कार में जिंदा जला दिया गया था। जबकि उसके 2 घायल साथियों की मौत अंबिकापुर और बिलासपुर में कुछ घंटों बाद हो गई