कोरबा 17 जून 2026/ दर्री थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवक को 50 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जब्त शराब की कीमत करीब 4 हजार रुपए बताई जा रही है। दर्री क्षेत्र में कई जगह चखना दुकान, किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायतें दर्री पुलिस को बार-बार मिल रही थी शिकायत के आधार पर दर्री पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, तभी मुखबिर के सूचना प्राप्त हुई कि अयोध्यापुरी के चकना दुकान संचालक बड़े मात्रा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने की नीयत से शराब रखा हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए दर्री पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करते हुऐ उनके दिशा निर्देश पर टीम गठित कर दर्री रोड के पास घेराबंदी की।पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास कर शराब को छिपाने का प्रयास किया लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने 50 पौवा देसी प्लेन शराब के साथ दो व्यक्ति को धर दबोचा।पुलिस ने बरामद शराब को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।








