सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: रिहायशी इलाके में चल रहा था ‘गर्म गोश्त’ का धंधा कोलकाता-रायपुर से बुलाई गई 4 लड़कियों के साथ 2 दलाल गिरफ्तार

Sex racket busted: 'Garam Meat' business was going on in a residential area, 2 pimps arrested along with 4 girls called from Kolkata-Raipur.

रायगढ़, 12 जून 2026। शहर के एक शांत और रिहायशी इलाके में चल रहे देह व्यापार के एक बड़े अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा स्थित टीवी टावर इलाके का है। गुरुवार की देर शाम पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यहां एक किराये के मकान पर अचानक दबिश देकर इस काले कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से चार युवतियों और ग्राहकों को फंसाकर लाने वाले दो दलालों को संदिग्ध हालत में धर दबोचा गया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से टीवी टावर मोहल्ले के लोग काफी परेशान थे। मुख्य मार्ग से लगी एक गली के इस मकान में दिन-रात अनजान और बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता था। इससे मोहल्ले की शांति भंग हो रही थी और माहौल खराब हो रहा था।

मोहल्ले वालों ने आखिरकार इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता और रिहायशी इलाके में ऐसे धंधे की शिकायत को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तुरंत इसकी तस्दीक करवाई और एक स्पेशल टीम बनाकर इस पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में ट्रैफिक डीएसपी उत्तम सिंह, साइबर सेल और चक्रधर नगर थाने की एक जॉइंट टीम बनाई गई। टीम ने बेहद गुपचुप तरीके से मकान की घेराबंदी की और अचानक धावा बोल दिया। पुलिस की इस रेड से मकान के भीतर मौजूद लोगों को भागने या संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला। कमरों की तलाशी के दौरान पुलिस ने रंगे हाथों इन चारों युवतियों और दो दलालों को हिरासत में ले लिया। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं। पुलिस की इस भारी भरकम कार्रवाई को देखने के लिए वहां पूरे मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहर में जिस्मफरोशी का यह धंधा काफी तेजी से पैर पसार रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इस रैकेट को चलाने वाले दलाल कोलकाता और रायपुर जैसे बड़े शहरों से युवतियों को बुलाकर किराये के मकानों में अपना गोरखधंधा चला रहे थे। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है और उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इस भंडाफोड़ के बाद शहर के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि इस बड़े नेटवर्क के तार और किन-किन शहरों से जुड़े हैं। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि आखिर शहर के वो कौन से रसूखदार चेहरे हैं जो इस रैकेट के नियमित ग्राहक थे। माना जा रहा है कि पुलिस की इस पूछताछ में जिस्मफरोशी के एक बड़े सिंडिकेट और कई सफेदपोश चेहरों से जल्द ही पर्दा उठ सकता है।