मोदी सरकार के 12 साल का भव्य उत्सव, महिला शक्ति ने रंगों और विचारों से गिनाईं उपलब्धियां

A grand celebration of 12 years of the Modi government, women power counted the achievements with colors and ideas.

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य आयोजन भाषण, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से गूंजा मोदी सरकार की उपलब्धियों का गौरवगान

कोरबा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन के सफल कार्यकाल एवं केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने उत्साह, रचनात्मकता और संगठनात्मक एकजुटता का प्रभावशाली संदेश दिया। भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर, कोरबा में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और विचारों के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, वरिष्ठ नेत्री ज्योति वर्मा, रुक्मणी नायर, अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, वैशाली रत्नपारखी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनुसूईया राठौर, स्वाति कश्यप सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के आह्वान के साथ हुआ। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित यह आयोजन संगठन की सक्रियता, महिला शक्ति की भागीदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।